चंडीगढ़। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिसूचना के बाद राज्य चुनाव आयोग ने 60 सरपंचों और 1600 पंचों के खाली पड़े पदों पर चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मतदाता सूची को अपडेट किया जाए। साथ ही बताया है कि 31 मई तक योग्य लोग अपना वोट बनवा सकेंगे।
आयोग की तरफ से इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।आयोग के अनुसार इसमें सरपंचों और पंचों के उन पदों को शामिल किया गया है, जिनके 15 अक्तूबर 2024 को चुनाव नहीं हो पाए थे। साथ ही जो पद खाली हो गए थे, उनका चुनाव कराने का भी फैसला लिया गया है। मतदाता सूची का संशोधन उन वार्डों या ग्राम पंचायतों में कराने के निर्देश दिए गए हैं, जहां पद खाली पड़े हैं।

आयोग की तरफ से 19 से 21 मई को मतदाता सूची में संशोधन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। वोट बनवाने या किसी भी तरह का संशोधन कराने के लिए आयोग की वेबसाइट sec.punjab.gov.in से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है.
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 29 October 2026 Rashifal : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

