जालंधर. पंजाब में बुधवार से पंजाब रोडवेज और पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है. इसका असर पंजाब में देखने को मिला है. कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर यह मोर्चा खोला है.हड़ताल के कारण राज्य के कई डिपो से बसों का संचालन प्रभावित हुआ है.
हड़ताल के मद्देनजर 18 डिपो बंद कर दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.हड़ताल को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग नया डीसी रेट लागू करना है. उनका आरोप है कि सरकार ने अब तक 15 फीसदी वेतन वृद्धि लागू नहीं की, जिससे हर कर्मचारी को करीब 1,800 रुपये प्रतिमाह का नुकसान हो रहा है. इस हड़ताल में सभी कर्मचारी और पंजाब के रूट की बसे शामिल हैं, वहीं जो बसें दूसरे राज्यों में गई हुई हैं, वे अपना रूट पूरा करने के बाद हड़ताल में शामिल होंगी.
पनबस के 18 डिपो बंद
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान रेशमजीत सिंह गिल ने बताया कि नए डीसी रेट के अनुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में पनबस के 18 डिपो बंद कर दिए गए हैं. कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से उन्हें तय लेबर रेट से भी कम वेतन दिया जा रहा है.
इस संबंध में कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.कर्मचारियों ने मांग की है कि 15 फीसदी वेतन वृद्धि तुरंत लागू की जाए, पिछले दो महीनों का एरियर जारी किया जाए और पनबस मुख्यालय की ओर से जल्द आधिकारिक आदेश जारी किए जाएं. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
- IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों का कहर, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी; गुरनूर बराड़ ने झटके 4 विकेट
- हादसा या कुछ और? सड़क किनारे गहरी खाई में मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले
- NDA गठबंधन को लेकर क्या बोले संजय गांधी, एकाउंटर को लेकर दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
- CM विष्णुदेव साय ने की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
- धनतेरस पर धनवर्षा : छत्तीसगढ़ में 8-10 हजार करोड़ का कारोबार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी

