चंडीगढ़. पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की सरकार के साथ हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद एक बार फिर से यूनियन में नाराजगी बढ़ गई है. इसके लेकर हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है. यूनियन ने 5 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके अनुसार अब गाड़ियों के पहिए थमे रहेंगे. वहीं, यूनियन नेताओं ने कहा है कि मंगलवार को मोहाली से चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया जाएगा.
रोडवेज, पनबस-PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ. इसी के चलते कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है. अपक बता दें कि हड़ताल के चलते परिवहन बेड़े में 2,900 से अधिक बसें हैं इनमें करीब 1,694 बसें पंजाब रोडवेज-पनबस और लगभग 1,304 बसें PRTC की है.
ये बसें राज्य के अलावा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश तक चलती हैं.सामान्य दिनों में सरकारी बसें 1,000 से ज्यादा लोकल और इंटरस्टेट रूटों पर चलती हैं.
- स्वच्छता अभियान की खुली पोल : रामसागर तालाब में जा रहा घरों का गंदा पानी, नहर में भी अवैध कब्जा
- फूलों की घाटी ने तोड़े पर्यटन के सारे रिकॉर्ड, इस सीजन पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी
- शिमला में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 की मौत, CM सुक्खू ने घटना पर दुख जताया
- सुरक्षाबलों को जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, विस्फोटक और हथियार बरामद
- Naagin New Season: एकता कपूर की नई नागिन होंगी श्रुतिका अर्जुन! ‘बिग बॉस 18’ से मिली थी पहचान

