फाजिल्का. पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. फाजिल्का के अबोहर के कई प्रमुख स्कूलों को आज सुबह ही बम से उड़ाने के धमकी भरी ईमेल आई, जिसके बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया.पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरत स्कूल पुलिस पहुंच गई और हालात का जायजा लिया.
खबर है कि अबोहर के अजम्पसन कन्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल सहित अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और स्कूलों की गहराई से जांच की जा रही है. जानकारी मिली है कि स्कूलों में मिले ईमेल में आज दोपहर 1:30 बजे का समय दिया है और ये ईमेल सुबह स्कूल खुलते ही 8:51 पर मिले. धमकी भरे ईमेल मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया. बच्चों की सूरक्षा को देखते हुए तुरन्त अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई और स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई.
आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब के जालंधर, अमृतसर, मोगा, मोहाली और चंडीगढ़ आदि के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. सभी धमकियां मेल के जरिए ही दी जाती है.
- कुशीनगर में पिता-पुत्र समेत 7 की मौत, भयानक सड़क हादसे में ट्रेलर से टकराई ईको वैन, काटकर निकालने पड़े शव
- वेतन कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज और मारपीटः वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, 66 श्रमिकों ने किया था चक्काजाम
- पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने वाले हरियाणा STF के 10 जवानों को पदक
- Delhi News Brief: INDIA ब्लॉक की रैली पर BJP का हमला, रामलीला मैदान से केंद्र के खिलाफ खड़गे ने भरी हुंकार
- Jharkhand Weather News : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, ‘मुरासु’ का दिखेगा सीमित असर; कई जिलों में बारिश के आसार

