लुधियाना। पंजाब सरकार राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान को और तेज करने जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को लुधियाना के गुरु नानक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ‘सूरमा’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इस पहल का मकसद नशे से बाहर निकल चुके युवाओं को सम्मानित कर अन्य लोगों को नई राह दिखाना है।
नशे पर जीत हासिल करने वालों को मिलेगा सम्मान
कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा उन युवाओं का सम्मान होगा, जिन्होंने कभी नशे की लत का सामना किया, लेकिन अपनी इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर उससे पूरी तरह बाहर निकल आए। मुख्यमंत्री छह ऐसे युवाओं को मंच पर सम्मानित करेंगे, जिन्हें सरकार ‘सूरमा’ यानी नशे के खिलाफ लड़ाई के योद्धा के रूप में पहचान दे रही है।
अब आत्मनिर्भर बनकर जी रहे हैं सम्मानजनक जीवन
सम्मानित होने वाले युवा अब सामान्य जीवन जी रहे हैं। कोई मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है तो कोई छोटा व्यवसाय चलाकर आत्मनिर्भर बना है। सरकार का मानना है कि इनकी सफलता की कहानी दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें नशा छोड़ने का हौसला देगी।
गुरु नानक भवन में तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लुधियाना में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। समारोह में कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे।

युवाओं को नई दिशा देने की कोशिश
‘सूरमा’ अभियान के जरिए सरकार उन युवाओं तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना चाहती है, जो अभी भी नशे की गिरफ्त में हैं। इस पहल का उद्देश्य यह भरोसा दिलाना है कि नशा छोड़ने का फैसला लेने वालों को सरकार और समाज दोनों का सहयोग मिलेगा। साथ ही यह अभियान उन परिवारों के लिए भी उम्मीद की नई किरण साबित होगा, जो अपने बच्चों को नशे की लत से बाहर निकालना चाहते हैं।
- बिलासपुर हिंसा: मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को पुलिस ने दबोचा, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर था छिपा, अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार
- नगरीय प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ‘वूमेन फॉर ट्री’ भुगतान और एजेंडा में कूटरचना समेत 3 मामलों में CMO सस्पेंड
- UP Weather Update: झमाझम बारिश से बेहाल हुआ यूपी, इन 10 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल; चेक करें लिस्ट
- MP में गणेश विसर्जन पर दर्दनाक हादसे: भिंड में तीन किशोर पानी में समाए, झाबुआ में सहेलियों के साथ गई नाबालिग की मौत
- देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर: उज्जैन में तीन दिन कामकाज रहेंगे बंद, टॉवर चौराहे से निकलेगी विरोध रैली


