अमृतसर. पंजाब में शिक्षक भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। इसे लेकर भाजपा नेता तरुण चुघ ने भगवंत मान सरकार पर तीखा निशाना साधा है। चुघ ने टवीट जारी कर कहा है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के लिए अब जवाबदेही से भागने का समय खत्म हो गया है। पहले ही मुख्यमंत्री कार्यालय और अरविंद केजरीवाल के इशारे पर संगरूर में हुई बर्बरता की रिपोर्ट हेतु मानवाधिकार आयोग ने तलब किया है, वहीं अब शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितता के लिए भी राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग ने मेरे पत्र का संज्ञान लेकर पंजाब के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं।
चुघ ने कहा कि आयोग ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव से 7 दिनों के भीतर सभी साक्ष्य एवं तथ्य प्रस्तुत कर इस विषय के संबंध में पंजाब सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल साहब, दलित पिछड़े भाइयों के संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जवाबदेही से बचने का समय खत्म
चुघ ने कहा कि पंजाब सरकार के लिए अब जवाबदेही से बचने का समय खत्म हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं के कारण दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हुए हैं।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

