जालंधर. त्योहारी सीजन को देखते हुए रेल विभाग ने यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन जम्मू से पंजाब के कई स्टेशन में ठहरेगी। इस ट्रेन के चलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए और भीड़ को मेंटेन करने के लिए जम्मू तवी से धनबाद के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन आज से चलाई जा रही है।
आपको बता दें की त्योहार में वैसे भी यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन चलने से लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी। खास बात यह है की पंजाब के कई प्रमुख स्टेशनों में इसका ठहराव होगा। स्पेशल ट्रेन पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, सरहिंद, अम्बाला छावनी, पानीपत, सोनीपत, पुरानी दिल्ली, टुण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमोह रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

27 अक्टूबर तक यहां होगा परिचालन
ट्रेन 1 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक हर मंगलवार को धनबाद से चलेगी। वहीं 2 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक हर बुधवार को जम्मू तवी से चलेगी। यही ट्रेन मंगलवार को धनबाद से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात 10:40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बुधवार को जम्मू तवी से रात 11:25 बजे प्रस्थान करके एक दिन बाद दोपहर 2:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
- थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार, साहू समाज ने पुलिस कमिश्नर से की कड़ी कार्रवाई की मांग
- Elon Musk की Neuralink का नया कमाल! गूंगे शख्स ने दिमाग से कहा ‘I Love You’, वीडियो ने मचाई हलचल
- पत्रकारों से बदसलूकी प्रभारी प्राचार्या को पड़ी भारी, पद से हटाया गया, शराबी शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की अनुशंसा
- अग्र महाकुंभ 2026: 18 प्रतिभाओं और संस्थाओं को किया जाएगा सम्मानित, जानिए किसे मिलेगा कौन सा अलंकरण
- बदरी विशाल के आंगन में गूंजेगी देशभक्ति और संस्कृति! कल से भारतीय सेना शुरू कर रही ऐतिहासिक महोत्सव


