चंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और उससे जुड़े कॉलेजों में स्टूडेंट यूनियन चुनाव के नतीजे आज आ गए हैं. जानकारी के अनुसार सामने आए नतीजों में PU छात्र संघ के प्रधान पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अंकित बिढ़ान ने जीत हासिल की है. दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी से स्टूडेंट विंग और तीसरे नंबर पर कांग्रेस की NSUI रही है. नतीजे सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी में जश्न का माहौल देखने को मिला.
ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब यूनिवर्सिटी में अकाली-भाजपा गठबंधन की जीत हुई है. जानकारी के मुताबिक, विजेता अंतिक पहली बार प्रधान बनें हैं. पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) के प्रधान पद का चुनाव जीतने वाले अंकित बिढ़ान हरियाणा के जींद जिले के गांव पेगा निवासी है.
अंकित बिढ़ान हरियाणा के जींद जिले से संबंध रखते हैं और वर्ष 2021 से ABVP से जुड़े हुए हैं. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग से कानून की पढ़ाई की और वर्तमान में विश्वविद्यालय में शोधार्थी हैं. अंकित बिढ़ान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ASAP के आदिल ब्रार को 513 वोटों के अंतर से हराकर प्रधान पद हासिल किया है.
चार उम्मीदवार थे
बता दें कि, प्रधान पद के लिए इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी में 4 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें ABVP के अंकित बिढ़ान, ASAP के आदिल ब्रार, NSUI के गुरमन सिंह सिद्धू और SATH के दर्शप्रीत सिंह शामिल थे. सभी ने अपने स्तर में प्रयास किया लेकिन अंकित ने बाजी मारी.
- पत्नी की सैलरी और मेडिकल जानकारी के लिए बार-बार RTI लगाई, राजस्थान हाईकोर्ट ने इसे माना मानसिक क्रूरता
- 26 साल का छत्तीसगढ़, फिर भी ‘जुगाड़ के पुल’ के भरोसे 2 दर्जन गांव!
- धार में दर्दनाक सड़क हादसा: गिट्टी खदान के पास कार पलटने से 3 की मौत, 2 घायल
- कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता गोल्ड
- हनीट्रैप का जाल बिछाकर 20 लाख की उगाही, झूठे केस की धमकी देने वाला दबोचा गया

