अमृतसर.अमेरिकी दूतावास ने पंजाब के वीजा एजेंटों के खिलाफ शिकायत की है यह शिकायत पंजाब पुलिस से की गई है, जिसमें आरोप है की अमेरिकी वीज़ा के लिए फर्जी कार्य अनुभव और शिक्षा प्रमाणपत्र जमा किया गया है, जिससे अमेरिकी सरकार को गुमराह किया जा सके। ऐसे कई मामले हैं जिसमें फर्जी तरीके से वीजा के लिए आवेदन किया गया है, जो गलत है।
अमेरिकी दूतावास में इन सभी के खिलाफ जांच करने कहा गया है। अमेरिकी दूतावास के अधिकारी एरिक सी मोलिटर्स ने इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को शिकायत भेजी है जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में “रेड लीफ इमिग्रेशन”, “ओवरसीज पार्टनर एजुकेशन कंसल्टेंट्स” और अन्य कंपनियों के नाम सामने आए हैं। अमेरिकी दूतावास ने इन सभी के खिलाफ पंजाब पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इन एजेंटों ने कितने फर्जी वीज़ा आवेदन किए हैं। साथ ही उन पर भी कार्यवाही होगी जो इसके पीछे शामिल हैं। अभी तक इस पूरे मामले में सात लोग दोषी पाए गए हैं। आगे और लोगो के नाम सामने आने की संभावना है।
- मोतिहारी में भू-माफिया राकेश शर्मा के ठिकाने पर आधी रात को छापेमारी, 27 लाख कैश और हथियार बरामद
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : हेमचंद यादव विवि के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप सस्पेंड… चार सूत्रीय मांगों पर किसान संघ ने खोला मोर्चा… चौथना हत्याकांड मामले में 3 गिरफ्तार….
- उच्च शिक्षा विभाग में 156 शिकायतें लंबितः 7 दिन के भीतर सभी मामलों के निराकरण के सख्त निर्देश
- ग्लोबल इकोनॉमी में भारत का डंका बजाः IMF ने FY27 में India GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, 6.4% से बढ़ाकर 7% किया
- CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस का एक्शन

