चंडीगढ़। पंजाब में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य में वोटर लिस्ट को पूरी तरह अपडेट और दुरुस्त करने के लिए आज से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। यह प्रक्रिया आगामी 24 जुलाई तक जारी रहेगी।
पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने पंजाब भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया को बेहद योजनाबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा।
25 हजार BLO संभालेंगे कमान, 2.14 करोड़ वोटर्स का होगा वेरिफिकेशन
इस महा-अभियान के तहत राज्य भर के करीब 25 हजार बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर वोटर्स के रिकॉर्ड की जांच और डेटा अपडेट करेंगे। इस दौरान पंजाब के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाताओं के रिकॉर्ड को सत्यापित किया जाएगा। BLO घर-घर जाकर वोटर्स को फॉर्म बांटेंगे और नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी तरह के संशोधन के लिए जरूरी विवरण इकट्ठा करेंगे।

जानिए पूरा शेड्यूल: कब आएगी फाइनल लिस्ट?
- 3 अगस्त 2026: मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रारूप जारी किया जाएगा।
- 2 सितंबर 2026: इस तारीख तक आम नागरिक नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के संबंध में अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
- 28 सितंबर 2026: प्राप्त आवेदनों और आपत्तियों का पूरी तरह निपटारा कर दिया जाएगा।
- 1 अक्टूबर 2026: पंजाब की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
86% से ज्यादा वोटर मैपिंग पूरी
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में अब तक 86.02 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है। जिन वोटर्स की मैपिंग अभी बकाया है, उनकी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई है। चुनाव आयोग ने सभी दलों से इस प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

