चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के लिए येलो अलर्ट जारी है। यहाँ भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर के अधिकांश हिस्सों में आज अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, लुधियाना, पटियाला और मोहाली सहित अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।
- पाकिस्तान में लॉकडाउन: रात 8 बजे के बाद नहीं खुलेंगे मॉल और बाजार, शादी भी 10 बजे से पहले करनी होगी खत्म, पीएम शहबाज शरीफ ने किया ऐलान
- Gold Silver Price Today : गोल्ड हुआ और सस्ता, चांदी में भी गिरावट, जानिए किस शहर में क्या है भाव ?
- ईरानी सलाहकार बोले- ट्रम्प के पास 20 घंटे बचे, सरेंडर करो या अंजाम भुगतो, वरना हम दिखाएंगे पाषाण युग
- Breaking News: नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’, पंजाब की राजनीति में हलचल
- प्रधानमंत्री जी केदारनाथ भी आएं और बताएं… मंदिर में चढ़ावा में मिले सोना में घोटाला होने का आरोप, गणेश गोदियाल ने घेरते हुए पूछे तीखे सवाल

