चंडीगढ़। पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 12 जिलों में तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए बकायदा ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) के दूर-दराज के इलाकों में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान
- 26 जून (कल): पंजाब के 11 जिलों (पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर) में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट रहेगा। इसके अलावा मोगा, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मोहाली समेत कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
- 27 और 28 जून: राहत की बात यह है कि 27 और 28 जून को राज्य में किसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं है और न ही बारिश की कोई संभावना जताई गई है।
कैसा रहा तापमान?
बीते दिन पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के करीब ही बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान:
- चंडीगढ़: सिटी का तापमान 39.8 डिग्री और एयरपोर्ट का 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
- अमृतसर: 37.2 डिग्री सेल्सियस
- लुधियाना: 37.8 डिग्री सेल्सियस
- पटियाला: 38.6 डिग्री सेल्सियस
- पठानकोट: 40.0 डिग्री सेल्सियस
- अबोहर (फाजिल्का): 40.4 डिग्री सेल्सियस
- फिरोजपुर: 38.9 डिग्री सेल्सियस
बीते दिन कहां कितनी हुई बारिश?
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश रूपनगर के श्री आनंदपुर साहिब में 30.5 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा मोहाली, भाखड़ा डैम, थीम डैम और पठानकोट में 1.0-1.0 एमएम बारिश हुई, जबकि पटियाला में 0.6 एमएम पानी गिरा। अमृतसर में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है।
- आरक्षण था, है और रहेगा… रामधन की लूट पर अखिलेश का BJP पर हमला, रिजर्वेशन पर भी दो टूक
- Indore News: PM मोदी कर सकते हैं इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट की शुरुआत, शेरनी सुंदरी ने दिया दो शावकों को जन्म, रेलवे के ‘पेस्ट कंट्रोल’ पर सवाल!
- हाईवे पुल के नीचे पिट्ठू बैग लेकर बैठा था युवक, तलाशी में मिले 2 अवैध कट्टे और 4 कारतूस
- इंदौर नगर निगम का कथित ‘कमीशन कांड’ पहुंचा अदालत तक! 150 करोड़ के फर्जी बिलों की जांच में ED पर कोर्ट के सवाल , 103 करोड़ की गड़बड़ी की जांच
- गन्ने के बीच गोभी की खेती से बढ़ेगी कमाई? कैथल में किसान के खेत पर हुआ प्रयोगात्मक निरीक्षण



