पंजाब मौसम : पंजाब में मानसून की गति धीमी पड़ गई है। राज्य के चार जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, कुछ अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और तापमान भी बढ़ेगा।
हिमाचल में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे अब यह सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान समराला में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान की बात करें तो यहां 3.6 डिग्री की गिरावट हुई है और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में सुबह 9 बजे तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में भारी बारिश जारी
दिल्ली में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को हुई बारिश से तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होकर अधिकतम 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली-NCR में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बारिश जारी रहेगी। अगस्त से सितंबर के बीच हुई बारिश ने लोगों को तेज गर्मी का अहसास नहीं होने दिया। भारी बारिश ने कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। हिमाचल, उत्तराखंड, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में बाढ़ का कहर देखा गया है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
- जो अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर पाए, दूसरों की… राम मंदिर को लेकर स्वामी प्रसाद का विवादित बयान, जानिए ऐसा क्या कह दिया ?
- ‘डिजिटल राक्षस है साइबर का खतरा…’ CM डॉ. मोहन यादव ने किया ‘सेफ क्लिक 2.0’ का आगाज, बोले- अनजान कॉल आने पर ‘रुको, सोचो फिर करो’
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : व्याख्याता को BEO का प्रभार देना नियमों के विपरीत, आदेश निरस्त
- रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी : 10 ट्रेनें रद्द, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, 25 से 29 जून तक कई रूट प्रभावित
- स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में 76 करोड़ रुपए की फर्जी बिल ट्रेडिंग का खुलासा, संचालक गिरफ्तार

