चंडीगढ़. पंजाब में मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई लेना शुरू कर दिया है। कुछ जिलों में हो रही बूंदाबांदी और कुछ जिलों में उमस भरे मौसम से लोगों को निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने फिर से एक बार बारिश होने के संकेत दिए हैं। आईए जानते हैं कि जिलों में क्या रहेगा मौसम का मिजाज।
मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे बारिश की संभावना बन रही है। चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और मानसा समेत पंजाब के 10 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग में इन जगहों के लिए अलर्ट जारी किया है यहां पर अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में काले बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम के कारण तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में तापमान एक बार फिर 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। फरीदकोट का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ के तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
- पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, विकास योजनाओं की जानकारी दी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
- बस्तर में पहली बार ‘Bastar Riders Meet 2026′ का होगा आयोजन: खानपान, संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और पर्यटन स्थलों से परिचित होंगे राइडर्स, अद्भुत और अद्वितीय नजारों का भी करेंगे अनुभव
- पटना में जीविका पवेलियन का उद्घाटन, मंत्री श्रवण कुमार बोले- 1 करोड़ से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
- सीएम योगी ने 1,228 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी सेवा और संवेदनशीलता मरीजों के साथ जुड़ती है, तो उसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट दिखाई देते हैं
- खल्लारी रोप वे हादसे को मुख्यमंत्री साय ने बताया ‘दुखद’, कहा- जांच के बाद दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई…

