चंडीगढ़. पंजाब में मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई लेना शुरू कर दिया है। कुछ जिलों में हो रही बूंदाबांदी और कुछ जिलों में उमस भरे मौसम से लोगों को निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने फिर से एक बार बारिश होने के संकेत दिए हैं। आईए जानते हैं कि जिलों में क्या रहेगा मौसम का मिजाज।
मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे बारिश की संभावना बन रही है। चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और मानसा समेत पंजाब के 10 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग में इन जगहों के लिए अलर्ट जारी किया है यहां पर अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में काले बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम के कारण तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में तापमान एक बार फिर 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। फरीदकोट का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ के तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
- घड़ी तलाशते-तलाशते खुली अलमारी, बॉक्स में मिली गन; 12 साल के मासूम की गोली लगने से मौत!
- Aditya Birla Capital Share : 25% रिटर्न की उम्मीद, Jefferies ने दिया 475 रुपए का टारगेट, जानें तेजी की वजह
- सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर भड़के केजरीवाल, बोले- ‘बिल्कुल बेतुका’
- व्यापारी के घर पर बरसे लाठी-डंडे, शीशे तोड़े और गाड़ी पर हमला! CCTV में कैद पूरी वारदात
- Wholesale Inflation : सितंबर में थोक महंगाई 10% के पार रहने का अनुमान, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े

