पायल : मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में खन्ना में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम शर्मा को सोमवार को पायल के पास पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके साथ मौजूद कई समर्थकों को भी हिरासत में लेकर थाना पायल पहुंचाया। इस कार्रवाई के बाद जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी होने लगी।
जानकारी के अनुसार, पंजाब यूथ कांग्रेस ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 20 जुलाई को खन्ना सिटी सेंटर में इक्कठा होकर मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। इसके लिए ही शुभम शर्मा अपने समर्थकों के साथ खन्ना जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद शुभम शर्मा ने कहा कि वे खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों के साथ हुई कथित मारपीट एवं धक्कामुक्की के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर अलोकतांत्रिक ढंग से हिरासत में ले लिया।
उन्होंने कहा, “यदि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना अपराध है तो हम यह अपराध बार-बार करेंगे। गिरफ्तारियों से आवाजें नहीं दबाई जा सकतीं। मनरेगा कर्मचारियों को न्याय मिलने तक पंजाब यूथ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।”
खन्ना में बढ़ाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था आपको बता दें कि
प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को देखते हुए खन्ना में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की कोठी का घेराव करने जा रहे मनरेगा यूनियन के 50 से अधिक नेताओं एवं कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों से हिरासत में ले लिया।

कई कर्मचारियों और मजदूरों को अलग-अलग नाकों पर रोककर विभिन्न पुलिस थानों में भेजा गया, ताकि वे प्रदर्शन स्थल तक न पहुंच सके इसके बाद भी कुछ मनरेगा कर्मचारी एवं यूनियन नेता वैकल्पिक मार्गों से खन्ना पहुंचने में सफल रहे। जब वे कैबिनेट मंत्री की कोठी की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें कोठी से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने खन्ना-अमलोह रोड पर धरना देते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है तथा जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, अटाली के युवक की मौत; 3 घायल
- SI Paper Leak:10 लाख में पेपर, डमी अभ्यर्थी और 162वीं रैंक, SI भर्ती-2021 के फरार आरोपी की पूरी कहानी
- Delhi Morning Brief: दिल्ली में 500 सरकारी सेवाओं की टाइम लिमिट तय, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए 4 स्पिरिचुअल-हेरिटेज सर्किट
- भारत के लेह-लद्दाख में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.5 तीव्रता के झटके से सहम गए लोग
- राजस्थान में बारिश का रौद्र रूप! जयपुर में जलभराव, मुकंदरा टनल बंद, उदयसागर बांध के गेट खुले, अगले 36 घंटे रहें अलर्ट

