अमृतसर. आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके चुनाव बहिष्कार को हार का डर बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति में धक्केशाही और विश्वासघात का इतिहास कांग्रेस ने लिखा है और आज वही नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है।
धालीवाल ने कांग्रेस को चुनौती दी कि अमृतसर देहाती के किसी भी इलाके से धक्केशाही का एक सबूत पेश करे। उनका कहना है कि कांग्रेस अपने विधायक पर हुई कार्रवाई को बहाना बनाकर जनता का सामना करने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के उम्मीदवार लखविंदर सिंह पर कांग्रेसियों ने हमला किया और वे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक कलह, अहंकार और टिकटों की खरीद-फरोख्त को उसकी कमजोरी बताया। नवजोत कौर सिद्ध के 500 करोड़ वाले बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 5-5 मुख्यमंत्री घूम रहे हैं, जो उसकी बदहाली दिखाता है।

धालीवाल ने 75 साल के कांग्रेस के इतिहास को ‘काला अध्याय’ बताते हुए कहा कि पंजाब ने उसके झूठे मुकाबले और 1984 की घटनाएं नहीं भूली हैं। उन्होंने अकाली दल पर भी एसजीपीसी कर्मचारियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। धालीवाल ने कहा कि आप विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है और जनता उसके साथ खड़ी है।
- US Trade Tariffs Refund : ट्रंप को तगड़ा झटका, लौटाने पड़ेंगे टैरिफ के 14.5 लाख करोड़, इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट का फैसला …
- सीमांचल में ऑपरेशन क्लीन, शाह के अल्टीमेटम के बाद 10KM के दायरे में घुसपैठियों और अवैध कब्जों पर चलेगा डंडा
- Bilaspur News Update : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 10 साल के बच्चे की मौत, जांच कमेटी गठित…नाबालिगों को कोल्डड्रिंक में शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार…डीजल चोरी और लूट करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार… 143 पुलिसकर्मियों का तबादला
- Char Dham Yatra Registration 2026: भक्तों के लिए खुशखबरी, चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 19 अप्रैल को रवाना होगा पहला जत्था
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: शिक्षकों के लिए टेट की विभागीय परीक्षा आयोजित करने की मांग… 31 मार्च तक संपत्तिकर जमा कर बचें अधिभार से… एमजीएम स्कूल के लॉकर से कैश चोरी… होली पर्व पर व्यापारी ने लगाई फांसी… लाइन मेंटेनेंस की वजह से ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित…
