शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। बुलेट बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में आरोपियों के साथ मिलकर एक पुलिसकर्मी द्वारा पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करने और उल्टे पीड़ित पक्ष को ही रात भर थाने में बैठाकर रखने का आरोप लगा है।
बुलेट टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से हुई। इसके बाद आर्यन सक्सेना, विशाल सक्सेना, अर्जुन सक्सेना और निकेश यादव नाम के पुलिसकर्मी पर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होती स्पष्ट दिखाई दे रही है। फुटेज में पुलिसकर्मी हाथ में लट्ठ लेकर ले जाता हुआ भी नजर आ रहा है।
टीआई से बनाए गए SI: ‘पॉकेट गवाह’ कांड में 3 साल का डिमोशन, हत्या से लेकर पॉक्सो और एनडीपीएस
महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब पीड़ित युवक को बचाने उसकी मां पहुंची, तो उनके साथ भी बदसलूकी व मारपीट की गई और धक्का देकर कीचड़ में फेंक दिया गया।
संस्कारधानी में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण कर होटल में रेप, आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी के कहने पर नहीं दर्ज हुई FIR
घटना के बाद पीड़ित पक्ष जब न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचा, तो कमला नगर पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण तो करवाया गया, लेकिन थाना प्रभारी के निर्देश का हवाला देते हुए पुलिस ने FIR दर्ज करने से मना कर दिया। न्याय मांगने पहुंचे पीड़ित परिवार को ही रात भर थाने में बैठाकर रखा गया। पीड़ित परिवार द्वारा रात भर थाने के बनाए गए वीडियो भी अब सामने आ चुके हैं, जिससे कमला नगर पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट सख्तः विदिशा मामले में एमपी सरकार और कलेक्टर को नोटिस
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


