फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है. यहां यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा 30 अगस्त को राधा स्वामी सत्संग दिवस के अवसर पर ब्यास से फिरोजपुर कैंट के लिए एक विशेष अनारक्षित एकतरफा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन के चलने के बाद लोगों को सुलभता से यात्रा करने का मौका मिलेगा.
इस बारे में जानकारी देते हुए बसंत कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर ने बताया कि ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 ब्यास से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान करके शाम 17:25 बजे फिरोजपुर छावनी पहुंचेगी.
इसके साथ ही रास्ते में यह स्पेशल ट्रेन ढिलवां, हमीरा, करतारपुर, सुरानुस्सी, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना, जगराओं, मोगा, तलवंडी भाई रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. इससे यहां के यात्रियों को भी सफर करने में आसानी होगी.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

