रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. साइकिल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले डीपीआरओ सौम्यशील सिंह अब तहसील दिवस पर गहरी नींद सोते हुए वायरल हो गए हैं. महाराजगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनता अपनी समस्याओं को लेकर खड़ी थी. डीएम सरनीत कौर ब्रोका उनकी फरियाद सुन रही थीं, उसी समय डीपीआरओ कुर्सी पर आराम से सोते नजर आए.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि साहब कितने गंभीर हैं और वह कूलर की ठंडी हवा में गहरी नींद में लीन हैं. यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें : फुटबॉल की तरह इधर-उधर किए जा रहे शिक्षक, समायोजन की मार झेल रहे कनिष्ठ शिक्षकों का छलका दर्द
हाल ही में डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने सरकारी वाहन छोड़कर साइकिल से विकास भवन पहुंचकर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण पेश किया था. लेकिन शनिवार का यह वीडियो उनके उस ‘पर्यावरण प्रेम’ पर सवालिया निशान लगा रहा है. लोग कह रहे हैं — क्या साइकिल की थकान उतारने के लिए तहसील दिवस चुना गया?

