रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरा हरदो (मजरे पूरे भोपाल सिंह) में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. दबंगों के विरोध में एक पीड़ित युवक ने तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है.
युवक का आरोप है कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को समाधान दिवस पर दिए गए शिकायती पत्र के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जिससे प्रशासनिक आदेशों का मजाक उड़ाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : विदेश से आई नशे की खेप! एयरपोर्ट में 6.23 करोड़ का गांजा जब्त, तस्करी का तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश
पीड़ित युवक ने बताया कि ग्राम सभा की बंजर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिसके खिलाफ उन्होंने डीएम हर्षिता माथुर को समाधान दिवस के दौरान शिकायती पत्र सौंपा था. डीएम के निर्देश पर जांच टीम भी गठित की गई थी, लेकिन टीम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. न्याय की आस में थक चुके युवक ने कहा, “जब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

