भुवनेश्वर। ओडिशा के नयागढ़ में रैगिंग की एक ऐसी घटना सामने आई है की इंसानियत भी शर्मसार हो जाये. ऐसी बर्बरता के साथ सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है की लोगों को बच्चों को घर से बाहर भेजने को लेकर विश्वास उठ जाये.
मामला नयागढ़ जिले के बरापुरिकिया का है, जहाँ स्थित एक निजी हॉस्टल में कक्षा 8 के छात्र के साथ बर्बर मारपीट हुई है। वरिष्ठ छात्रों द्वारा किए गए इस अमानवीय कृत्य का वीडियो इंउ मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कक्षा 10 के तीन छात्रों ने एक नाबालिग छात्र को प्लास्टिक पाइप और क्रिकेट बैट से पीटाई की। पीड़ित बार-बार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी। पिटाई से वह लहूलुहान हो गया और उसका हाथ भी टूट गया। करीब 140 छात्रों वाला यह हॉस्टल अब सुरक्षा और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
घटना सामने आने पर जब हॉस्टल मालिक से पूछा गया तो उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी से साफ इनकार कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो ने उनकी बातों की पोल खोल दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
दसपल्ला थाना प्रभारी बिनय रंजन परिडा ने बताया, “तीन छात्रों ने कक्षा 8 के लड़के को पीटा। उनका दावा है कि छोटे छात्र ने उन्हें धमकाया था।” वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी छात्रों के साथ हॉस्टल मालिक और शिक्षक रश्मिरंजन पटनायक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

घटना से आक्रोशित अभिभावक निजी हॉस्टलों में कड़ी निगरानी और एंटी-रैगिंग उपायों की जरूरत पर जोर दे रहे हैं। लोगों की मांग है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो.
- एमसीडी के 250 प्राथमिक स्कूलों का होगा कायाकल्प, स्मार्ट क्लासरूम समेत आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
- गोरखपुर में STPI के 71वें केंद्र का होगा उद्घाटन, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- डिजिटल और स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए साबित होगा मील का पत्थर
- CG Morning News : जशपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, रामनवमी पर आज निकलेगी शोभायात्रा, महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, 25 बड़े डिफॉल्टरों की संपत्ति कुर्की की तैयारी, प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट और प्री-बीएड के लिए आवेदन शुरू…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- मध्य प्रदेश में लागू होगा नया डिजिटल मॉडल: अब 7 दिन में वॉट्सएप पर घर बैठे मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, लंबी लाइनों और अस्पताल के चक्कर से मिलेगी राहत
- पर्यावरण के मोर्चे पर फिसड्डी साबित हो रही राजधानी, स्टडी में बड़ा खुलासा

