भुवनेश्वर। ओडिशा के नयागढ़ में रैगिंग की एक ऐसी घटना सामने आई है की इंसानियत भी शर्मसार हो जाये. ऐसी बर्बरता के साथ सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है की लोगों को बच्चों को घर से बाहर भेजने को लेकर विश्वास उठ जाये.
मामला नयागढ़ जिले के बरापुरिकिया का है, जहाँ स्थित एक निजी हॉस्टल में कक्षा 8 के छात्र के साथ बर्बर मारपीट हुई है। वरिष्ठ छात्रों द्वारा किए गए इस अमानवीय कृत्य का वीडियो इंउ मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कक्षा 10 के तीन छात्रों ने एक नाबालिग छात्र को प्लास्टिक पाइप और क्रिकेट बैट से पीटाई की। पीड़ित बार-बार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी। पिटाई से वह लहूलुहान हो गया और उसका हाथ भी टूट गया। करीब 140 छात्रों वाला यह हॉस्टल अब सुरक्षा और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
घटना सामने आने पर जब हॉस्टल मालिक से पूछा गया तो उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी से साफ इनकार कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो ने उनकी बातों की पोल खोल दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
दसपल्ला थाना प्रभारी बिनय रंजन परिडा ने बताया, “तीन छात्रों ने कक्षा 8 के लड़के को पीटा। उनका दावा है कि छोटे छात्र ने उन्हें धमकाया था।” वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी छात्रों के साथ हॉस्टल मालिक और शिक्षक रश्मिरंजन पटनायक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

घटना से आक्रोशित अभिभावक निजी हॉस्टलों में कड़ी निगरानी और एंटी-रैगिंग उपायों की जरूरत पर जोर दे रहे हैं। लोगों की मांग है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो.
- विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर सुबह पहुंचेगा रायपुर, पैतृक ग्राम में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
- शिअद को बड़ा झटका: चौधरी श्याम लाल माजरिया ने थामा भाजपा का दामन, गुज्जर समुदाय के कई लोग भी पार्टी में शामिल
- मोबाइल पर बात करने से टोकना पड़ा महंगा, घर छोड़ कर भागीं ग्वालियर की 3 सगी बहनें, दिल्ली में मिली लोकेशन
- एमपी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का सम्मान समारोह: CM डॉ. मोहन ने मदर इंडिया फिल्म से समझाई न्यायपालिका की भूमिका
- आपस में जुड़ेंगे 4 एक्सप्रेसवे: UP बनेगा देश का पहला मेगा कॉरिडोर; जानें किन शहरों को मिलेगा बड़ा फायदा

