Raghav Chadha and Saurabh Bhardwaj Clash Over ‘Girlfriend’: ‘गर्लफ्रेंड’ पर राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज भिड़ गए हैं। आम आदमी पार्टी को अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ बताने वाले राघव चड्ढा के बयान पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आप नेता ने बीजेपी सांसद से कहा है कि अब आप अपने बल पर अपनी नई गर्लफ्रेंड बीजेपी से जो लेना है लीजिए। हमारी चीज हमें वापस कर दीजिए। भारद्वाज का इशारा राज्यसभा सीट को लेकर था।
आप नेता ने राघव चड्ढा के इस बयान को बेहद घटिया बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भी भारतीय जनता पार्टी को मां मानते हैं। सभी लोग अपनी पार्टी को अपनी मां तो मानते हैं, मगर यह पहला आदमी मैंने देखा जो अपनी पार्टी को गर्लफ्रेंड मान रहे हैं। गर्लफ्रेंड मानते हुए भी इस तरीके से भद्दी बात कर रहे हैं।
भारद्वाज ने कहा कि लोग मूव ऑन करते हैं। लोग पार्टियां भी छोड़ते हैं और उसमें कोई बड़ा ऐतराज नहीं होता। मगर जब आप पार्टी छोड़ के गए, यह ऐसा है जैसे आपने अपनी मां को तो छोड़ा। मगर मां के पास जितनी जमीन जायदाद थी वह भी अपने नाम पर धोखे से करा ली और फिर आप भाग गए। और अब आप यह कह रहे हैं कि आप जेन-जी के बहुत बड़े आइडियल हैं। मगर आप इतने सस्ते हैं, इतने हल्के हैं, इतने ओछे हैं कि आप उस पार्टी द्वारा भीख में दी गई राज्यसभा सीट को अभी तक चाट रहे हैं। आप उस राज्यसभा को छोड़ दीजिए। अपने बल पर अपनी नई गर्लफ्रेंड बीजेपी में जो लेना है लीजिए। हमारी चीज हमें वापस कर दीजिए।
दरअसल, राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच की यह नई तकरार वोटर लिस्ट को लिस्ट को लेकर है। पंजाब से नाम हटाने पर राघव चड्ढा ने आप सरकार पर जानबूझ कर ऐसा करने का आरोप लगाया था। जब दिल्ली के वोटर लिस्ट में उनका नाम जोड़ा गया तो आम आदमी पार्टी ने इस पर सवाल उठाया। इस दौरान दोनों के बीच तल्खी बढ़ गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। इसी क्रम में राघव चड्ढा ने कहा था कि जहां तक मेरा सवाल है और मेरे वोट का सवाल है तो आम आदमी पार्टी की ऐसी हालत हो गई है उन्हें रात को सपने में मैं भूत बनकर आता हूं। वो दिन रात राघव चड्डा, राघव चड्डा करते रहते हैं।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



