जम्मू में रविवार देर रात रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिवा मार्केट में भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की चपेट में सूखे मेवे और कंबल बेचने वाली दुकानों के साथ ढाबे भी आए. दुकानदारों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी का बड़ा सहारा राख हो गया. शिवा मार्केट में रविवार देर रात एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी.
विधायक विक्रम रंधावा के मुताबिक, एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई. उनके अनुमान के मुताबिक करीब 35 से 40 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं.
जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने शिवा मार्केट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 40 दुकानों के जलने का अनुमान है. हादसे में दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जबकि एक होटल को भी भारी नुकसान पहुंचा है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.
शिवा मार्केट जम्मू रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित है. यहां सूखे मेवे और कंबल बेचने वाली दुकानों के साथ ढाबे और खाने-पीने के प्रतिष्ठान भी हैं. सोमवार तड़के लगी आग तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गई.
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव और राहत की कोशिशें शुरू हुईं. हालांकि आग कितनी तेजी से फैली इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं. माना जा रहा है कि इस आग में सैकड़ों दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई है.
BJP विधायक ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. फिलहाल प्राथमिकता आग पर काबू पाने की है. घटनास्थल पर पहुंचे बीजेपी विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिवा मार्केट एक बड़ा व्यावसायिक केंद्र है.
कहीं सूखे मेवे बिकते थे तो कहीं कंबल और खाने-पीने का सामान मिलता था. अब दुकानों में बचा है तो बस जला हुआ सामान और नुकसान की कहानी. इस घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

