Rahul Gandhi Called Mamata Banerjee: बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले (Abhishek Banerjee Attack Case) को लेकर प्रदेश के साथ ही देश की सियासत में गरमाहत आ गई है। अभिषेक बनर्जी पर हमले ने एक बार फिर विपक्ष को एक साथ आने का मौका दिया है। अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को फोन लगाया है। राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से अभिषेक के बेहतर इलाज के लिए उनका इलाज हैदराबाद या कहीं और करने की पेशकेश की है।

लकसभा के कॉल की खुद जानकारी देते हुए टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें फोन किया। अभिषेक के इलाज में हर संभव मदद का भरोसा दिया। ममता ने कहा कि राहुल ने उनसे कहा कि बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं ले जा सकते हैं।

बता दें कि अभिषेक बनर्जी 30 मई की दोपहर दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में विधानसभा चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने गए थे। इसी दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। भीड़ में मौजूद युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। इस दौरान अभिषेक की शर्ट फट गई थी। उनपर अंडे फेंके गए थे। अभिषेक बनर्जी और टीएमसी ने हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद से राज्य की राजनीति गरमा गई है।

मामले में बंगाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तपन माइती और आकाश भी शामिल हैं। घटना से जुड़े वीडियो में इन लोगों को देखा गया था। पुलिस पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की जांच भी तेज कर दी है।

ममता बनर्जी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

इधर घटना पर पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी ने बंगाल की बीजेपी सरकार पर करारा निशान साधा। साथ ही स्पताल प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा कि अगर अभिषेक की हालत गंभीर नहीं थी, तो उन्हें आईटीयू में क्यों रखा गया था? और अगर वो गंभीर थे, तो अब दबाव में उन्हें रिलीज क्यों कर दिया गया? उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया। ममता बनर्जी ने कहा, ‘उनके (अभिषेक बनर्जी) शरीर में खून के थक्के जमे हुए हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m