संगरूर. पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावी माहौल नजर आने लगा है. एक एक कर सभी राजनीतिक पार्टी जोर लगाते नजर आ रही हैं. इस बीच कांग्रेस लीडर राहुल गांधी मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले और राजनीतिक गढ़ संगरूर में अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं. आगामी 4 नवंबर 2026 को संगरूर के फागूवाला गांव (राष्ट्रीय राजमार्ग पर) में होने वाली राहुल गांधी की ‘इंसाफ रैली’ के लिए कांग्रेस ने एक बड़ा हिस्सा टारगेट में रखा है जो जमीनी स्तर पर चुनाव में काम आयेगा.
राहुल गांधी की होने वाली इंसाफ रैली को लेकर खास तैयारियां की गई है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी की उपस्थिति को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है. राजनीतिक विश्लेषज्ञों की माने तो यह रैली जहां कार्यकर्ताओं में ऊर्जा आने का काम करेगी वहीं दूसरी ओर पंजाब की जनता में भी संदेश देने का प्रयास होगा. इस रैली को लेकर पूर्व सांसद और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के अध्यक्ष विजय इंदर सिंगला ने बताया कि भले इस रैली में पूरे पंजाब से लोग पहुंचेंगे, लेकिन पार्टी का मुख्य ध्यान संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, फरीदकोट और लुधियाना लोकसभा क्षेत्रों की लगभग 40 विधानसभा सीटों पर रहेगा.
रैली की भव्यता और भीड़ के प्रबंधन को लेकर विजय इंदर सिंगला ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा दिए गए एक बयान पर, जिसमें उन्होंने संगरूर को “पंजाब की राजनीतिक राजधानी” कहा था, सिंगला ने चुटकी लेते हुए कहा, “बिल्कुल, हम मुख्यमंत्री के गृह जिले पर ही सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे.
10 एकड़ भूमि को बयाना जा रहा मुख्य मंच
जानकारी मिली है कि संगरूर-पटियाला हाईवे पर स्थित फागूवाला गांव के पास 10 एकड़ भूमि को मुख्य मंच और पांडाल के लिए चिह्नित किया गया है. धान की कटाई के बाद खेत खाली पड़े हैं. स्थानीय किसानों ने रैली के लिए अपनी जमीन का उपयोग करने के लिए लिखित सहमति दे दी है और वे इस कार्यक्रम के बाद ही गेहूं की बुवाई करेंगे.
नशा, बिगड़ती कानून-व्यवस्था बना मुद्दा
कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, जिससे आम जनता में असुरक्षा का माहौल है. पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है. पार्टी इसे समझता है और पंजाब को नशामुक्त बनने के लिए हर प्रयास करनी की योजना में है.
- दलजीत सिंह मौत मामला: बेटे के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए पिता जरनैल सिंह, बोले- आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग हुई पूरी
- सोमवार से रविवार तक शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें, महादेव की कृपा पाने के लिए जानें सातों दिनों के उपाय
- संजय जायसवाल का राहुल गांधी पर हमला, बोले- लगातार चुनाव हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं
- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका! चोट के कारण प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, BCCI ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
- धनतेरस पर घर आया साबुत धनिया: बताएगा, साल भर कितनी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

