New CBI Director Selection Row: नए सीबीआई डायरेक्टर चयन को लेकर एक बार फिर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और मोदी सरकार आमने-सामने है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नए सीबीआई डायरेक्टर के चयन प्रक्रिया को लेकर ऐतराज जताया है। राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया पर असहमति जताते हुए नोट ऑफ डिसेंट सौंपा। मौजूदा CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई को खत्म होने वाला है।
दरअसल मंगलवार को पीएम मोदी, सीजेआई सूर्यकांत और एलओपी राहुल गांधी की मौजूदगी में पीएम आवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ पर सीबीआई के नए डायरेक्टर के नाम पर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने बैठक में नए CBI डायरेक्टर के सिलेक्शन पर अपनी असहमति दी।
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया को लेकर अपनी असहमति जताई। बैठक समाप्त होने के बाद उन्होंने अपना असहमति पत्र (Note of Dissent) भी सौंपा। राहुल गांधी ने सोशळ मीडिया एक्स पर लिखा- मैंने CBI डायरेक्टर के सिलेक्शन प्रोसेस से अपनी असहमति दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री को लिखा है। मैं किसी भेदभाव वाली प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकता। विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैम्प नहीं है।
राहुल गांधी ने लिखा पत्र
राहुल गांधी ने इसे लेकर पत्र भी लिखा है। कांग्रेस सांसद ने पत्र में लिखा कि- आपकी सरकार ने बार-बार CBI का दुरुपयोग किया है। यह भारत की प्रमुख जांच एजेंसी हैं, लेकिन आपने इसे राजनीतिक विरोधियों, पत्रकारों और आलोचकों को निशाना बनाने में इस्तेमाल किया। संस्थाओं पर ऐसे कब्जे को रोकने के लिए ही चयन समिति में विपक्ष के नेता को शामिल किया जाता है। खेद की बात है कि आपने इस प्रक्रिया में मुझे कोई भी ऐसी भूमिका नहीं दी जो सलेक्शन प्रोसेस को सही बनाए। जिन उम्मीदवारों को लिस्ट किया गया है। उनकी सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट या 360-डिग्री रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। मुझे ये रिपोर्ट देने से साफ मना कर दिया गया।
रेस में ये लोग सबसे आगे
बता दें कि मौजूदा CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई को खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार ने उन्हें 2025 में एक साल का एक्सटेंशन दिया था। सीबीआई के नए डायरेक्टर के लिए करीब 6 सीनियर आईपीएस अफसरों के नामों पर विचार किया जा रहा है। सीबीआई डायरेक्टर बनने की रेस में हरियाणा कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वह हरियाणा के डीजीपी रह चुके हैं और वर्तमान में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के डायरेक्टर के पद पर हैं।

इनके अलावे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के वर्तमान प्रमुख पराग जैन का नाम भी चर्चा में है। मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार शर्मा भी नए सीबीआई डायरेक्टर के संभावित दावेदारों में शामिल हैं।

महाराष्ट्र के वर्तमान डीजीपी और 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत दाते भी सीबीआई डायरेक्टर की रेस में शामिल हैं। दाते इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के प्रमुख रह चुके हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

