Rahul Gandhi React On Jamui Minor Girl Harassed Case:  बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के घिनौने मामले ने पूरे देश में हड़कंप मच दिया है। इस वीडियो में स्कूली छात्र और छात्रा के साथ कुछ मनचले अभद्रता करते हुए छात्रा के प्राइवेट पार्ट को पकड़ और छू रहा है। मामले को लेकर विपक्ष बिहार सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं बिहार में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ पर पर भड़के राहुल गांधी ने तो पूरे मामले को पित्तृसत्ता और अंधभक्त से जोड़ डाला है।

राहुल गांधी ने घटना पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। उन्होंने राज्य सरकार से इस घटना को लेकर सवाल उठाए है।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने सोसळ मीडिया एक्स पर लिखा- बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे। इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह “संस्कृति” नहीं है, यह patriarchy है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है।

मामले को अंधभक्त से जोड़ा, POCSO के तहत मुकदमा चलाने की मांग

राहुल गांधी ने आगे लिखा- जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर ‘अंधभक्त’ ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है। उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं? और बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल 19 सितम्बर जमुई जिले में स्कूटी से अपने दोस्त के साथ कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा को हवसी चरित्र के लोगों ने बीच सड़क पर घेर लिया और उनके साथ अश्लीलता के साथ बदतमीजी की। इस दौरान दोनों गिड़गिड़ाते रहे पर किसी को दया नहीं आई। एक बदमाश लड़की को उठाकर ले जाने लगा। उसके दोस्त ने काफी संघर्ष करके उनके चंगुल से छुड़ाया। बिहार राज्य महिला आयोग ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए कठोर कार्रवाई का आदेश बिहार पुलिस को दिया है। मामले में जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m