Rahul Gandhi Sensational Allegations against Amit Shah: पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026′ पर संसद में चर्चा हो रही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एंटी पेपर लीक बिल (Anti Paper Leak Bill) पर बोल रहे हैं। चर्चा के दौरान राहुल गांधी के शब्दों के चयन को लेकर लोकसभा में बार-बार भारी हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके विरोध में एनडीए सांसदों ने भारी हंगामा किया।

राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान गोलीकांड का भी मुद्दा उठाया। राहुल ने कहा कि छात्रों को गोली मारते हो, गृह मंत्री को संसद में बैठने का साहस नहीं है। राहुल के इस बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने जोरदार हंगामा करने लगे।

बवाल बढ़ने पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ने कोई गंभीर आरोप सरकार पर लगाया है, तो यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह स्पष्ट करे कि किसके आदेश पर पुलिस ने छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार किया है। इस पर संसदीय दल के नेता किरेन रिजिजू ने कहा कि यह अलग बात है। राहुल गांधी ने सीधा नाम लेकर कहा है। इनक्वायरी की मांग ठीक है, हम समझते हैं। राहुल गांधी ने जो कहा है, वह बहुत गंभीर है। राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी। स्पीकर ने कहा कि राहुल जी आप बिल पर बोलें। इनक्वायरी की मांग कर सकते हैं, लेकिन इस तरह की बात ना कहें. राहुल गांधी ने कहा कि सर जब आतंकी को गोली मारी जाती है। रिजिजू ने इतने पर ही रोकते हुए कहा कि आप गृह मंत्री का नाम लेकर जो शब्द इस्तेमाल किए, माफी मांगनी होगी।

कल को कोई भी मेंबर उठकर कुछ भी बोलेगा। आपको कैसे ये पता चला और किस बेसिस पर आप बोल रहे हैं, ऐसा नहीं कर सकते हैं। राहुल गांधी ने किसी का मर्डर किया है। हम यहां बोल सकते हैं क्या ऐसा। आपको बताना पड़ेगा कि किस बेसिस पर आपने ऐसा बोला है। माफी मांगिए या फिर बताइए कि क्यों बोले, कैसे बोले। सदन ऐसे नहीं चलेगा। स्पीकर ने कहा कि आपने जिस तरह की बात बोली है, ऐसे शब्द कार्यवाही में नहीं जाने चाहिए। सदन के बाहर और सदन के अंदर।

रिजिजू बोले- राहुल गांधी ऑर्डर की कॉपी दिखाएं

 राहुल गांधी ने कहा कि बलों का उपयोग गृह मंत्री के आदेश पर ही होता है, किसी और के आदेश पर नहीं। स्पीकर ने कहा कि आप मेरे कहने के बाद भी चेयर के आदेश की बार-बार अवहेलना कर रहे हैं, यह उचित नहीं है। विपक्षी सदस्यों ने जवाब दो, जवाब दो, गृह मंत्री जवाब दो के नारे लगाने शुरू कर दिया। लोकसभा में जोरदार हंगामा हो रहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आप होम मिनिस्टर के फायरिंग वाले ऑर्डर की कॉपी निकालिए। सदन में रखिए। ऑर्डर की कॉपी दिखाइए कि किस ऑर्डर नंबर के तहत गृह मंत्री ने किस अधिकारी को फायरिंग के ऑर्डर दिए। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन नियम-प्रक्रिया से चलता है। सदन में कोई आरोप लगाते समय तथ्य देख लीजिए। राहुल गांधी ने कहा कि बोल सकते हैं सर। स्पीकर ने कहा कि बोल सकते हैं, लेकिन नियम-प्रक्रिया से बोल सकते हैं।

राहुल बोले- देश की हर यूनिवर्सिटी में RSS का वाइस चांसलर

राहुल ने कहा, गरीब बच्चों से लाखों लाख रुपए लिए गए। एक परीक्षा में पेपर लीक होता है। दूसरे में कुछ और दिक्कत होती है। ये बहुत गलत है। सिस्टम पर RSS का कब्जा हो चुका है। देश की हर यूनिवर्सिटी में RSS का वाइस चांसलर हैं। छात्रों ने बता दिया कि वे किसी भी हाल में आपके अंधभक्त नहीं बनेंगे। देश के गृह मंत्री के पास हिम्मत नहीं है कि वे यहां कर बैठे। मैंने उन्हें देखा कि कार में बैठे थे। कांप रहे थे। वे आज यहां क्यों नहीं है, क्योंकि वो डरे गए हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m