Mallikarjun Kharge-JP Nadda Debate Video:  संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक कानून संशोधन बिल (Paper Leak Law Amendment Bill) पर चर्चा हो रही है। चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शब्दों के बाण छोड़े जा रहे हैं। आज चर्चा के दौरान राज्यसभा में उस समय मौहाल गरम हो गया, जब मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा में जोरदार बस हो गई।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस हुई। खरगे ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर जो लोग वहां बिना अनुमति पहुंचे, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। वे वहां क्यों गए? उन्हें किसने भेजा? किसके आदेश पर गए? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। खरगे का इशारा पुलिसकर्मियों की तरफ था> उनके बयान के दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते रहे और सदन में शोर-शराबा बढ़ गया।

इस पर जेपी नड्डा ने कहा कि अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो पुलिस को कार्रवाई करनी ही पड़ती है। नड्डा ने कहा- मैं खुद छात्र नेता रहा हूं। कांग्रेस सरकार के समय इमरजेंसी में मुझे कई बार क्लास से गिरफ्तार किया गया था। छात्र आंदोलन करने वालों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। पुलिस ने वही किया जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी था।

पहले भी हो चुकी है दोनों नेताओं के बीच बहस

संसद में चर्चा के दौरान दोनों नेताओं के बीच जुबानी बहस कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार दोनों नेताओं के बीच बहस हो चुकी है। पिछले साल भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता सदन जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। नड्डा ने खरगे पर निशाना साधते हुए कुछ ऐसा कहा जिसपर विपक्ष सांसद भड़क गए थे। जेपी नड्डा ने अपना बयान वापस लेते हुए खरगे से माफी भी मांग ली और उस शब्द को कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m