Rahul Gandhi Attack On PM Modi Over Marco Rubio Mumbai Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इसी महीने भारत दौरे पर आने वाले है। मार्को रुबियो मुंबई और गुजरात के जामनगर का दौरा करेंगे। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री के भारत दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुंबई यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने विदेश मंत्रालय में भ्रम की स्थिति का दावा करते हुए प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- मिस्टर रुबियो ने अपने एम्प्लॉई को मुंबई बुलाया है। मोदी जी, एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री में आपके अधिकारी कन्फ्यूज़ हैं कि क्या हो रहा है। आप शायद समझाना चाहें। जब तक, बेशक, आप मुझसे नहीं चाहते।

दरअसल राहुल गांधी के इस कटाक्ष के पीछे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का दिया एक बयान है, जिसमें उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को मुंबई में रुबियो से मिलने जाने की बात कही थी। इसी पर अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है। राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी, विदेश मंत्रालय में आपके अधिकारी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आखिर चल क्या रहा है। शायद आप ही उन्हें समझा दें. या फिर, अगर आप चाहें तो मैं भी समझा सकता हूं। विपक्षी पार्टी ने सवाल किया है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री से संभावित मुलाकात पर विदेश मंत्रालय अबतक चुप क्यों है।

ऑपरेशन सिंदूर का भी किया जिक्र

मामले में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत में अमेरिकी राजदूत द्वारा मार्को रुबियो की आगामी मुंबई यात्रा के बारे में और विवरण दिया जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। जयराम रमेश ने कहा, ‘‘अमेरिकी राजदूत का यह कहना काफी असाधारण है कि डॉ. जयशंकर के भी अन्य लोगों के साथ वहां हमारे साथ शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने सवाल किया कि भारत के विदेश मंत्री की देश के भीतर होने वाली बैठकों की घोषणा विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के बजाय किसी अन्य पक्ष द्वारा कब से की जाने लगी? उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए दावा किया कि भारत को 10 मई, 2025 की शाम रुबियो से ही पहली बार पता चला था कि ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया गया है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m