Rahul Gandhi Says-Satyam-Shivam-Sundaram: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुबह-सुबह एक्स पर सत्यम्, शिवम्, सुन्दरम् लिखा है। साथ उन्होंने त्रिपुंड का फोटो भी शेयर किया। यह भगवान शिव की उपासना से जुड़े आध्यात्मिक प्रतीक है. सत्यम् यानी जो सत्य है. शिवम् यानी जो कल्याणकारी है और सुंदरम् अर्थात जो कल्याणकारी है, वहीं संसार में सबसे सुंदर है, आनंदमयी है।
बता दें कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर पर आज सुप्रीम कोर्ट में कुछ देर में सुनवाई शुरू होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने SIR को रद्द करने की याचिका दायर की है। इसी पर शीर्ष न्यायालय में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों चुनाव आयोग समेत अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया था।
माना जा रहा है कि राहुल गांधी का इशारा एसआईआर पर आक्रामक रुख की तरफ ही है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी का आज का पोस्ट एसआईआर के मुद्दे पर है। साथ ही राहुल गांधी एक दिन पहले ही मानहानि के एक मामले में बरी हुए हैं। ये मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर दिए गए बयान से जुड़ा था। 12 अक्टूबर को भी राहुल गांधी ने एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले आगे की रणनीति को लेकर कहा था कि मेरी प्रियंका गांधी से बातचीत हुई थी। मैंने उसे कहा कि ये ये शिव का डांस है, शिव बारात है। कोई प्लान नहीं है। हमने कोई प्लान नहीं किया है। बगैर प्लान का काम किया। सफलता मिली। शिव का डांस चल रहा है। कोई भी आ सकता है।
एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली
एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को रैली है। इससे पहले राहुल गांधी ने 26 अक्तूबर को कहा कि दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं। मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया। जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं – न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य। मोदी जी से कहिए – आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

