रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आगामी 19 और 20 मई को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं, महिला समूहों और आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और पार्टी की भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

अपेक्षाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर

इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन में उत्साह का माहौल है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता राहुल गांधी के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूर्व विधायक सरेनी विधानसभा रायबरेली, अशोक सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, “सांसद राहुल गांधी का लालगंज क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। यह दौरा जनता से जुड़ने और उनकी अपेक्षाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

READ MORE: मिर्जापुर में जिम जिहाद: CM योगी के निर्देश के बाद बड़ा एक्शन, 10 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस

कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम

राहुल गांधी का यह दौरा लोकसभा चुनाव के बाद उनके संसदीय क्षेत्र में पहला दौरा है, जो राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि इस दौरे से कांग्रेस पार्टी स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ और मजबूत करने का प्रयास करेगी, साथ ही कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम भी होगा।

READ MORE: पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था होगी मजबूत, सीएम धामी ने अफसरों को दिए निर्देश, कहा- पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान करें

स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगा दौरा

यह दौरा न केवल स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में भी इसके निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी विभिन्न जनसभाओं और बैठकों के माध्यम से जनता से सीधा जुड़ेंगे और उनकी राय जानेंगे।