मिर्जापुर। जिले में कथित जिम जिहाद मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने महिलाओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इन सभी आरोपियों पर एक संगठित आपराधिक गिरोह चलाने का गंभीर आरोप है।
10 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस
सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने मौलवी खलीलु रहमा और जिम ट्रेनर इमरान खान समेत 10 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह गिरोह पूरी प्लानिंग करके हिंदू महिलाओं को अपने जाल में फंसाने और उन्हें निशाना बनाने का काम करते थे। पुलिस की स्पेशल टीमें इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
READ MORE: गोरक्षा पर सियासत: किसने किया बड़ा काम, योगी सरकार का गो-संरक्षण मॉडल कितना मजबूत
असामाजिक तत्वों में भी हड़कंप
पुलिस विभाग का साफ शब्दों में कहना है कि जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत महिलाओं से जुड़े किसी भी अपराध और उनके खिलाफ रची जा रही साजिशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ताकि समाज में कड़ा संदेश जा सके और अपराधी अपराध करने से पहले हजार बार सोचें। इस कार्रवाई के बाद से जिले के अन्य असामाजिक तत्वों और अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

