अनमोल मिश्रा, सतना। सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। इलाके के आदतन बदमाश राहुल सिंह टीकर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतक का शव खेत में बनी एक अहरी (झोपड़ी) में पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
READ MORE: ‘सुंदर महिलाओं के शवों से होता है रेप’, संजय गांधी अस्पताल पर विधायक ने उठाए गंभीर सवाल
सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक राहुल सिंह टीकर का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट और रंगदारी समेत दर्जन भर से ज्यादा गंभीर अपराध दर्ज थे। बताया जा रहा है कि राहुल आए दिन शराब पीकर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करता था।
READ MORE: इंदौर में सूने मकानों के ‘शिकारी’ गिरफ्तार! CCTV ने खोली बदमाशों की पोल, लग्जरी लाइफ के लिए करते थे चोरी
घटना वाले दिन भी उसने शराब के नशे में विवाद किया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।मामले में तत्परता दिखाते हुए सिंहपुर थाना पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक



