देहरादून। राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के अंतर्गत कोटा के बाद अब देहरादून में आयोजित होने वाली है। जिसकी तैयारी में उत्तराखंड कांग्रेस लग गई है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 12 से 13 हजार युवाओं जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अहम बैठक भी की। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों, फ्रंटल संगठनों, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों, व्यापक जनसंपर्क अभियान तथा छात्र-युवा सहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

READ MORE: श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

इस दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड के अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की आवाज़ को इस मंच से बुलंद किया जाए और उनके शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, अवसरों तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया जाए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

READ MORE: उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने का रास्ता साफ, UPCL को 1320 MW RTC बिजली खरीदने की मंजूरी

युवाओं को मिले सम्मानजनक रोजगार

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड का युवा आज बेहतर शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के साथ बदलाव की ओर देख रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि “छात्रों की गूंज” अभियान युवाओं के विचारों, आकांक्षाओं और संघर्षों को नई दिशा देने के साथ-साथ उनकी आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त मंच प्रदान करेगा।