Join Whatsapp Group

यहाँ क्लिक करें

रायपुर। यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22511/22512 एलटीटी-कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस का पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार मंडल अंतर्गत न्यू माल स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

  • 05 फरवरी 2026 से गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस न्यू माल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी न्यू माल स्टेशन पर सुबह 06:48 बजे पहुंचेगी तथा 06:50 बजे रवाना होगी।
  • 08 फरवरी 2026 से गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस न्यू माल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी न्यू माल स्टेशन 01.03 बजे पहुंचेगी तथा 01.05 बजे रवाना होगी।