राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/रायसेन। जिले के मंडीदीप थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यह घटना मंडीदीप के वार्ड नंबर 24 स्थित शीतल सिटी फेज-5 की बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल
विवाद के दौरान महिलाओं के बीच लाठी-डंडे चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच यह खूनी संघर्ष किस बात को लेकर हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

