हेमंत शर्मा, इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़ा झटका लगा है। उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट द्वारा दी गई सोनम रघुवंशी की जमानत को निरस्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब सोनम को अदालत के समक्ष सरेंडर कर मुकदमे (ट्रायल) का सामना करना पड़ेगा।
हाईकोर्ट के फैसले में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप
जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी को राहत देते हुए जमानत प्रदान की गई थी। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप किया और जमानत रद्द करने का आदेश जारी किया।
‘लठ मारकर ले लेंगे वोट’: दतिया में कैबिनेट मंत्री के सामने BJP कार्यकर्ता का विवादित बयान का वीडियो वायरल
सरेंडर कर ट्रायल का सामना करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को तत्काल सरेंडर करने और न्यायिक प्रक्रिया के तहत ट्रायल का सामना करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद राजा रघुवंशी हत्याकांड में कानूनी कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस कड़े रुख के बाद अब इस पूरे मामले की आगामी सुनवाई और निचली अदालत में चलने वाली ट्रायल प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिक गई हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


