पंजाब में लगातार चुनाव की तैयारी की जा रही है. इस बीच हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रम के तहत बुधवार को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल द्वारा फरीदकोट में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष राजा वड़िंग भी मौजूद रहे. मीडिया के सवालों के दौरान उन्होंने कई अहम बातें कही. वडिंग विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े ही आत्मविश्वास के साथ खुद का पक्ष रहा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुकाबला करने की बात कही.
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजा वड़िंग ने सांसद रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर कहा कि यह फैसला राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान करेगा. उन्होंने कहा कि कुलबीर सिंह जीरा के उस बयान पर जिसमें उन्होंने वड़िंग को शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही थी, वड़िंग ने कहा कि यदि मुकाबला कराना ही है तो भगवंत मान से कराया जाए, क्योंकि सुखबीर सिंह बादल तो पहले ही जनता के बीच अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं.
जमीनी स्तर के नेताओं की भागीदारी बढ़ाना है
वडिंग ने कहा कि चुनाव की तैयारी जोरो पर है. राहुल गांधी संगठन में जमीनी स्तर के नेताओं की भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं. जिला अध्यक्षों को टिकट वितरण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा और ब्लॉक अध्यक्षों की राय को भी महत्व दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे मजबूत कड़ी जिला स्तर का ढांचा है और उसे और सशक्त बनाया जाएगा. राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें एक सामान्य कार्यकर्ता होने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी, यह बड़ी बात है. कांग्रेस में हर वर्ग के लोग को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है.
चन्नी को लेकर कही बड़ी बात
इस दौरान उनसे कांग्रेस में चल रही कलह को लेकर सवाल किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ संबंधों पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजा वड़िंग ने कहा कि चन्नी उनके लिए सम्मानित नेता हैं. उन्होंने कहा कि कोई चन्नी के समर्थन में नारे लगाता है, कोई उनके समर्थन में और कोई किसी अन्य नेता के पक्ष में. इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि सभी कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं.
- Emraan Hashmi की Awarapan 2 का ट्रेलर रिलीज, अब दिखेगा शिवम पंडित का गुस्सा
- बीजेपी ने 22 नेताओं को सस्पेंड कियाः बंगाल में जबरन वसूली के आरोपों के बाद एक्शन
- UP में भारी बारिश पर सीएम योगी अलर्ट, कहा- प्रभावितों को 24 घंटे में मिले मुआवजा, फील्ड में उतरें अधिकारी
- मौत: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप
- खबर का असर: शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर रखे कबाड़ को हटाने का दिया निर्देश, गौशाला को दी मोहलत


