Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से संबंधित विभागों के सवालों पर चर्चा होगी, जिसमें कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता और नगरीय विकास (UDH) विभाग से जुड़े मुद्दों पर सवाल-जवाब होंगे।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर होगी चर्चा
विधानसभा में आज दो प्रमुख ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। विधायक कालीचरण सराफ करतारपुरा नाले का डिमार्केशन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज लाइन बिछाने के मुद्दे को UDH मंत्री के समक्ष रखेंगे। वहीं, विधायक यूनुस खान डीडवाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पर मूर्ति विवाद पर चर्चा करेंगे और गृहमंत्री से उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।
बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू
आज बजट की दूसरी अवस्था की शुरुआत होगी, जिसमें जनजातीय क्षेत्रीय विकास और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी और इन्हें पारित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सदन में बजट 2025-26 पेश करेंगी। इसके साथ ही अनुपूरक अनुदान की मांगें भी सदन में रखी जाएंगी और इन्हें मुख बंद प्रक्रिया के तहत पारित किया जाएगा।
विधेयक पर होगी चर्चा और पारित किया जाएगा
सदन में “राजस्थान विनियोग (संख्या 1) विधेयक 2025” पेश किया जाएगा, जिसे उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सदन में रखेंगी। यह विधेयक वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य की समेकित निधि से धन विनियोग करने से संबंधित होगा। संभावना है कि इसे आज ही विधानसभा में पारित किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: मतपेटियों की चोरी करने और उसे खरीदने वाला गिरफ्तार… धोखाधड़ी के मामले में अजय चौहान का भाई गिरफ्तार… दशहरे पर 1 करोड़ की शराब गटक गए केसीजी जिले के शौकिन… गौरीनगर कांड के बाद अवैध रूप से मांस बेचने वालों पर चला निगम का डंडा…
- Bilaspur News Update : जलती चिता में घुसी ऑटो… पैतृक संयुक्त संपत्ति से बेटी को वंचित नहीं किया जा सकता : हाईकोर्ट… बस स्टैंड के पास मिला शव
- UN में भारत ने बेशर्म PAK को फिर लताड़ा, कहा- सेना के आदेश का पालन करने के बजाय अपने नागरिकों पर ध्यान दो
- ‘BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद…,’ 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली से पहले बोले राहुल गांधी, जानें बीजेपी का शुक्रिया क्यों किया?
- राजस्व टीम पर जानलेवा हमलाः RI का पैर फ्रैक्चर और पटवारी का सिर फूटा, 20 लोगों पर एफआईआर
