Rajasthan By Election: राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा ने इनमें से 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 1-1 सीट मिली। भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है, जबकि कांग्रेस को हार पर आत्ममंथन की जरूरत बताई जा रही है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दौसा सीट पर मिली जीत पर प्रतिक्रिया दी है।

सचिन पायलट ने जताया दौसा के मतदाताओं का आभार
सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के परिणामों को हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। दौसा में कांग्रेस उम्मीदवार डीसी बैरवा को विजयी बनाने के लिए जनता का आभार प्रकट करता हूं। आपका यह विश्वास हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। पायलट ने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि डीसी बैरवा एक सच्चे जनसेवक के रूप में क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहेंगे। वे जनता की आवाज को मजबूती से विधानसभा में उठाएंगे।
दौसा में कांग्रेस की जीत
दौसा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दीनदयाल बैरवा (डीसी बैरवा) ने भाजपा के जगमोहन मीणा को 2,300 वोटों के अंतर से हराया। बैरवा को 75,536 वोट मिले, जबकि जगमोहन 73,236 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जगमोहन, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा के भाई हैं, और यह हार किरोड़ी मीणा के लिए राजनीतिक झटका मानी जा रही है।
दौसा सीट कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इस जीत के साथ कांग्रेस ने यहां अपनी पकड़ मजबूत रखने में सफलता पाई।
भाजपा की कुल 5 सीटों पर जीत के मुकाबले कांग्रेस को केवल एक सीट मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि नतीजों का विश्लेषण किया जाएगा, और आने वाले चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ई-बसों की दौड़ में देश की नंबर-1 राजधानी बनी दिल्ली, DTC कर्मचारियों के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, सुनवाई के दौरान एक वकील ने दूसरे वकील को पीटा, CJI भड़के, दिल्ली में 5 स्टार होटलों के रूम किराए में उछाल, अफजल गुरु का नाम लेकर संसद में धमाके की धमकी
- National Morning News Brief: चंद्रयान-4 को लेकर ISRO को बड़ी सफलता, AI से इंसानों की 99% नौकरियों पर बड़ा खतरा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा; अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, आर्मेनिया ने पहली बार दिखाए भारतीय हथियार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
- सीएम सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर खोली ‘पाकिस्तान फाइल्स’, असम से दिल्ली तक बरपा हंगामा
- सावधान! बिहार में होने वाली है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किशनगंज रहा सबसे ठंडा जिला
- MP में अगले दो दिन ठंड से मिलेगी राहत, तापमान 3-4 डिग्री चढ़ेगा; 13 फरवरी से फिर लौटेगी सर्दी

