Rajasthan By Election: राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा ने इनमें से 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 1-1 सीट मिली। भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है, जबकि कांग्रेस को हार पर आत्ममंथन की जरूरत बताई जा रही है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दौसा सीट पर मिली जीत पर प्रतिक्रिया दी है।

सचिन पायलट ने जताया दौसा के मतदाताओं का आभार
सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के परिणामों को हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। दौसा में कांग्रेस उम्मीदवार डीसी बैरवा को विजयी बनाने के लिए जनता का आभार प्रकट करता हूं। आपका यह विश्वास हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। पायलट ने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि डीसी बैरवा एक सच्चे जनसेवक के रूप में क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहेंगे। वे जनता की आवाज को मजबूती से विधानसभा में उठाएंगे।
दौसा में कांग्रेस की जीत
दौसा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दीनदयाल बैरवा (डीसी बैरवा) ने भाजपा के जगमोहन मीणा को 2,300 वोटों के अंतर से हराया। बैरवा को 75,536 वोट मिले, जबकि जगमोहन 73,236 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जगमोहन, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा के भाई हैं, और यह हार किरोड़ी मीणा के लिए राजनीतिक झटका मानी जा रही है।
दौसा सीट कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इस जीत के साथ कांग्रेस ने यहां अपनी पकड़ मजबूत रखने में सफलता पाई।
भाजपा की कुल 5 सीटों पर जीत के मुकाबले कांग्रेस को केवल एक सीट मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि नतीजों का विश्लेषण किया जाएगा, और आने वाले चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस बताए जनजाति समाज के लिए क्या किया?
- Jharkhand Crime: महज 150 रुपये के फूड ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दुकानदार परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार
- MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 डीएसपी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- Bihar MLC Elections: नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं
- Dhanbad Alleppey Express: धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुअनंतपुरम तक चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी
