Rajasthan By Election News: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सभी सीटों पर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने और अधिकारियों के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों को धमकाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर टोंक जिला प्रशासन और चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। यह मामला टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट से जुड़ा है, जहां कांग्रेस का दावा है कि प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जसवंत सिंह गुर्जर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “मनरेगा कर्मचारियों को सरकार के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी और मैट के माध्यम से श्रमिकों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। पेड हॉलिडे के एक बार अटेंडेंस के प्रावधान का उपयोग करके अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस ने प्रमाण सहित जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजी है, और पीसीसी वॉर रूम से अधिकारी से फोन पर इस मुद्दे पर बातचीत भी की गई है।
इन सीटों पर हो रहा है मतदान
देवली-उनियारा (टोंक), खींवसर (नागौर), चौरासी (डूंगरपुर), दौसा, झुंझुनूं, रामगढ़ (अलवर) और सलूंबर (उदयपुर) सीटों पर मतदान जारी है। रामगढ़ सीट विधायक जुबैर खान के निधन और सलूंबर सीट विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण खाली हुई थी। जबकि बाकी सीटों पर विधायक सांसद चुने जाने के बाद पद छोड़ चुके हैं। इन सभी सात सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- उज्जैन में चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार, नर्सिंग हॉस्टल के पास कर रहे थे ऐसा काम
- गोरखपुर में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा, सीएम योगी हुए शामिल, RSS को बताया दुनिया का सबसे बड़ा कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन
- देसी रंग में डूबे विदेशी पर्यटक: लोगों संग जमकर खेली होली, बॉलीवुड सॉन्ग पर मनाया जश्न
- अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA गृहयुद्ध भड़काने की योजना पर काम कर रही, ईरान में विद्रोह कराने की तैयारी, कुर्दों के साथ मिलकर बनाया प्लान
- Surguja News Update : नशे में धुत बेटे ने पिता की टांगी से की हत्या… एमपी से लाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त… ससुर के क्रियाकर्म में जा रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत…

