Rajasthan By Election News: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सभी सीटों पर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने और अधिकारियों के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों को धमकाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर टोंक जिला प्रशासन और चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। यह मामला टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट से जुड़ा है, जहां कांग्रेस का दावा है कि प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जसवंत सिंह गुर्जर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “मनरेगा कर्मचारियों को सरकार के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी और मैट के माध्यम से श्रमिकों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। पेड हॉलिडे के एक बार अटेंडेंस के प्रावधान का उपयोग करके अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस ने प्रमाण सहित जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजी है, और पीसीसी वॉर रूम से अधिकारी से फोन पर इस मुद्दे पर बातचीत भी की गई है।
इन सीटों पर हो रहा है मतदान
देवली-उनियारा (टोंक), खींवसर (नागौर), चौरासी (डूंगरपुर), दौसा, झुंझुनूं, रामगढ़ (अलवर) और सलूंबर (उदयपुर) सीटों पर मतदान जारी है। रामगढ़ सीट विधायक जुबैर खान के निधन और सलूंबर सीट विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण खाली हुई थी। जबकि बाकी सीटों पर विधायक सांसद चुने जाने के बाद पद छोड़ चुके हैं। इन सभी सात सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल

