Rajasthan CET 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष Alok Raj के नाम का दुरुपयोग कर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके नाम से एक फर्जी Telegram चैनल बनाकर CET 12th Level परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए आर्थिक मदद के नाम पर लोगों से पैसे मांगे जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वयं आलोक राज ने सोशल मीडिया पर इसे फर्जी बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

CET फॉर्म फीस के नाम पर मांगे जा रहे थे पैसे
फर्जी चैनल पर दावा किया गया कि एक अभ्यर्थी को CET 12th Level परीक्षा के लिए One Time Registration (OTR) कराना है, जिसकी फीस 600 रुपये है। इसके लिए लोगों से 100 से 200 रुपये तक की मदद करने की अपील की गई। पोस्ट के साथ एक QR Code भी साझा किया गया और संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।
69 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर वाला फर्जी चैनल
जानकारी के अनुसार, Alokraj RSSB नाम से बनाए गए इस कथित फर्जी टेलीग्राम चैनल के 69 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं। जब QR Code स्कैन किया गया तो उसमें दिलीप कुमार नाम सामने आया। आशंका है कि इसी माध्यम से लोगों से पैसे जुटाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं।
आलोक राज ने जारी किया स्पष्टीकरण
मामले की जानकारी मिलने के बाद RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उनका इस टेलीग्राम चैनल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की कि किसी भी स्थिति में संबंधित QR Code पर पैसे न भेजें।
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
आलोक राज ने कहा कि यह साइबर ठगी का प्रयास है और ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से केवल RSSB की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी। CET या किसी भी भर्ती परीक्षा से जुड़ी फीस, आवेदन या अन्य जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाले किसी भी आर्थिक सहयोग संबंधी संदेश की सत्यता जांचे बिना पैसे न भेजें।
पढ़ें ये खबरें
- CM साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा- उनका सेवाभावी व्यक्तित्व सदैव देता रहेगा प्रेरणा
- पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार: RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से की करोड़ों की ठगी
- शिवरात्रि के दिन बबीता फोगाट को मिला अनमोल आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर शेयर की अस्पताल से पहली तस्वीर
- न्याय की आस: 10 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर कब्जा, 81 साल की उम्र में भटक रहा बुजुर्ग
- वहां जाकर ‘थोड़े झूठे आंसू’ बहा आइए, ताकि…झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या हुआ?


