Rajasthan Crime News: अजमेर के आदर्श नगर थाना इलाके में मोबाइल फोन को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक हंसते-खेलते घर की खुशियां छीन लीं। महज 8वीं क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसके बड़े भाई ने उससे मोबाइल वापस मांग लिया था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र का बड़ा भाई हाल ही में 10वीं की परीक्षा देकर छुट्टियों में घर आया था। उसके पास एक एंड्रॉयड फोन था वो घंटों तक यूट्यूब पर वीडियो और सोशल मीडिया देखता था। शुक्रवार की शाम को भी यही चल रहा था। तभी बड़े भाई के पास उसके किसी दोस्त का फोन आया और उसने अपना मोबाइल छोटे भाई से वापस मांग लिया। बस, इतनी सी बात पर छोटा भाई दूसरे कमरे में चला गया।
सिर्फ 20 मिनट के भीतर सब खत्म
कमरे में जाने के करीब 20 मिनट बाद तक जब छोटा भाई बाहर नहीं निकला, तो बड़े भाई को कुछ शक हुआ। उसने जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो भाई ने दरवाजे के नीचे से झांककर देखा। छोटा भाई फंदे से लटका हुआ था। जिस वक्त यह सब हुआ, घर में माता-पिता काम पर गए हुए थे।
पुलिस और FSL की टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटूलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ FSL की टीम ने भी कमरे की जांच की और जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह पूरी तरह से मोबाइल की लत और उससे पैदा हुए गुस्से का मामला लग रहा है। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- शर्मनाक: पति के सामने महिला से गैंगरेप, दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे दंपत्ति, 8 गिरफ्तार
- बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान कतर में गिरफ्तार, करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
- सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की कार का पीछा करने का आरोप, Y-श्रेणी सुरक्षा के बावजूद हमले की आशंका
- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका पर सुनवाई टली, CJP ने रिहाई में देरी को लेकर चेतावनी दी है
- CG News : मंदिर में घुसा भालू, खाने की करता रहा तलाश, देखें VIDEO
