Rajasthan Crime News: जयपुर के सेक्टर 26 में 16 साल की वंशिका की लाश एक अपार्टमेंट के पोर्च में मिलने से सनसनी फैल गई है। वंशिका 12वीं क्लास में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम को वह रोज की तरह साइकिल चलाने निकली थी, लेकिन फिर कभी घर नहीं लौटी।

शनिवार सुबह बी ब्लॉक के पोर्च में उसकी लाश मिली। पुलिस को अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल पर लड़की का चश्मा और चप्पल मिले हैं। इस घटना के बाद से ही इलाके के लोग सदमे में हैं और गुस्साए घरवाले इंसाफ के लिए अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
शाम 7 बजे दुकान से निकली, सुबह मिली लाश
वंशिका की मां संतोष गर्ग की सेक्टर 17 में साड़ी की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वंशिका इसी दुकान से साइकिल लेकर निकली थी। जब वह देर रात तक नहीं लौटी, तो घरवाले परेशान होकर उसे ढूंढने निकले। रातभर खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब 6 बजे अपार्टमेंट के गार्ड ने पोर्च में लाश देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
विधायक के परिवार से जुड़ा नाम
मृतक छात्रा की मां के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही उन्हें पता चला था कि वंशिका की इंस्टाग्राम पर एक लड़के से बात होती है। जब मां ने वंशिका को मना किया और उस लड़के से बात की, तो लड़के ने उल्टा परिवार को ही धमकी दे डाली। उसने कहा था कि वह बहुत पावरफुल है। मां का आरोप है कि उसी लड़के ने उनकी बेटी का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी लड़का बामनवास से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा का दोहिता (नाती) है।
परिजनों का फूटा गुस्सा
वंशिका के पिता सुभाष गर्ग ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और ठीक से जांच नहीं कर रही। पिता का आरोप है कि पुलिस को सुबह ही शव मिल गया था, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। जब वह खुद मौके पर पहुंचे और गार्ड से पूछताछ की, तब जाकर उन्हें पूरी बात पता चली।
आरयूएचएस अस्पताल के बाहर धरना
इंसाफ की मांग को लेकर मृतका के परिजन और स्थानीय लोग आरयूएचएस (RUHS) अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और 13वीं मंजिल पर मिले सामान की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- रायपुर में 175 करोड़ की रेलवे परियोजना को मंजूरी, CM साय ने PM मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार
- Rajasthan UCC 2026: जयपुर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक, लव मैरिज, चार पत्नियों पर बोले विधायक बालमुकंद
- स्कूल परिसर में दो फीट तक भरा पानी: क्लास तक जाने के लिए मशक्कत कर रहे छात्र, दावों की खुली पोल
- ईसाइयों पर हमलों को लेकर आप का केंद्र पर हमला, संजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
- उमर अब्दुल्ला के प्रदर्शन के ऐलान पर भड़की BJP, कहा- यह प्रदर्शन नहीं, देश विरोधी षड्यंत्र
