Madan Dilawar Suratgarh School Inspection: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर जी अपने दो दिवसीय दौरे पर श्रीगंगानगर में हैं। बुधवार को जब वे अचानक राजकीय विद्यालय और भगवानगढ़ के डीबीएनडी स्कूल पहुंचे, तो वहां जो नजारा दिखा उसने मंत्री जी को हक्का-बक्का कर दिया। स्कूल से न केवल प्रिंसिपल गायब थे, बल्कि बच्चों का शैक्षणिक स्तर भी बेहद कमजोर पाया गया।

बिना बताए छुट्टी पर गए प्रिंसिपल, 2 टीचर भी नदारद
दरअसल, जब मंत्री मदन दिलावर राजकीय विद्यालय 3 HH पहुंचे, तो वहां के प्रिंसिपल गिरजा शंकर अनुपस्थित मिले। चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने कोई अवकाश भी स्वीकृत नहीं कराया था। उनके साथ दो अन्य शिक्षक भी बिना किसी अनुमति के गायब थे। गौरतलब है कि जिस गांव की आबादी 700 है, वहाँ स्कूल में सिर्फ 32 बच्चों का नामांकन देखकर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को जवाब-तलब किया।
निरीक्षण के दौरान मिलीं ये कमियां
मंत्री ने जब 8वीं क्लास के बच्चे से गणित का एक साधारण सवाल पूछा, तो छात्र सही जवाब नहीं दे पाया। कक्षा 7 के निरीक्षण में सिर्फ 3 विद्यार्थी ही क्लास में उपस्थित मिले। सूरतगढ़ के स्कूल में 2021 में स्कूल क्रमोन्नत (Upgrade) हो गया था, लेकिन प्रवेश द्वार पर आज भी पुराना बोर्ड ही लगा मिला। स्कूलों के शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं थी और छात्र-छात्राओं के नाम भी सही तरीके से अंकित नहीं किए गए थे।
अधिकारियों को मिली चेतावनी, होगी कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री ने मौके पर ही सीडीईओ (CDEO) अरविंदर सिंह को फटकार लगाई और पूछा कि आखिर नियमित निरीक्षण क्यों नहीं हो रहे हैं? सीडीईओ ने तुरंत आरोपी प्रिंसिपल और शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंत्री दिलावर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नामांकन बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना प्राथमिकता होनी चाहिए, अनुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- वैशाली नाव हादसा: कैबिनेट बैठक छोड़ पटना पहुंचे चिराग पासवान, पीड़ित परिवारों को लेकर कही ये बात
- OBC आरक्षण पर सियासी घमासान! 50-50 फॉर्मूले से निकलेगा रास्ता? SC और विधानसभा को लेकर सरकार का नया प्लान, क्या मिलेगी कामयाबी?
- Bastar News Update : फूल रथ की परिक्रमा के साथ बस्तर दशहरा की परंपरा जीवंत…मुआवजे पर भड़के बाढ़ प्रभावित किसान… बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन
- गोलबाजार अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट सख्त: अब और मोहलत नहीं, 19 नवंबर को होगी अंतिम सुनवाई
- उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार अलर्ट सिस्टम, अब सैटेलाइट से पहुंचेगी खतरे की सूचना
